Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुताट्कर और भट्ट बने राष्ट्रीय चैम्पियन

अदिती ने सोमवार को खेले गए महिला वर्ग के एकल मुकाबले में गैर वरीयता प्राप्त अरुंधती पंतवाने को 19-21, 23-21, 21-15 से हरा दिया, वहीं पुरुषों के एकल वर्ग में अरविंद ने पुरुपल्ली कश्यप को 21-13, 21-17 पराजित कर 75वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप पर कब्जा कर लिया।

मिश्रित युगल के फाइनल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त प्रणव चोपड़ा ओर प्राजक्ता सावंत की जोड़ी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अरुण विष्णु और अपर्णा बालन की जोड़ी को 18-21, 21-11, 21-13 से शिकस्त दी।

पुरुषों के युगल मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन रुपेश कुमार और सनावे थॉमस की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने मानू अत्तारी और जिश्नू सान्याल की जोड़ी को 21-15, 21-9 से हराकर सातवीं बार पुरुष युगल का खिताब अपने नाम किया।

महिला युगल मुकाबले में अपर्णा बालन ओर प्राजक्ता सावंत की जोड़ी ने प्राद्नया गादरे और पी. ज्योत्सना की जोड़ी को 13-21, 21-9, 21-15 से शिकस्त दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, January 10, 2011, 22:00 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+