आईपीएल-4 की नीलामी के दूसरे दिन रविवार को हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स ने क्रिश्चियन को 900,000 डॉलर में खरीदा।
क्रिश्चियन मध्यमगति के गेंदबाज हैं और धुआंधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
क्रिश्चियन का कहना है कि जब उन्हें दोपहर बाद इस बात का पता चला तो वह इस पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे।
आस्ट्रेलियाई मीडिया से बातचीत में क्रिश्चियन ने कहा, "मेरे अब तक के करियर में यह सबसे बड़ी राशि है। इससे साफ पता चलता है कि किस प्रकार से यह लीग भारत में प्रचलित है और खिलाड़ियों के ऊपर अंधाधुंध पैसा फेंका जा रहा है।"
क्रिश्चियन ने कहा कि अगर उन्हें इससे कम राशि भी मिलती तो वह उससे संतुष्ट होते।
27 वर्षीय क्रिश्चियन ने अब तक तीन अंतर्राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 मैच खेले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।