Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खुद को साबित करने को तैयार हैं व्हाइट

ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से माइकल क्लार्क के संन्यास लेने के बाद व्हाइट को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। क्लार्क ट्वेंटी-20 से संन्यास लेकर अपने टेस्ट और एकदिवसीय करियर को मजबूती प्रदान करना चाहते हैं।

व्हाइट का कहना है कि उन्हें पता है कि किस प्रकार ट्वेंटी-20 क्रिकेट में मैदान पर कप्तानी की जा जाती है। उन्हें एक सफल कप्तान साबित होने का पूरा भरोसा है।

व्हाइट ने कहा, "मुझे लगता है कि ट्वेंटी-20 क्रिकेट में मैदान पर शुरू से लेकर अंत तक किस प्रकार की रणनीति अपनानी चाहिए उससे मैं अच्छी तरह से वाकिफ हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं इसमें अवश्य सफल रहूंगा।"

ट्वेंटी-20 क्रिकेट में व्हाइट का शानदार रिकॉर्ड रहा है। व्हाइट ने ट्वेंटी-20 के 23 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 144.50 की स्ट्राइक रेट से 513 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 85 रनों का रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, January 11, 2011, 18:25 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+