रणजी ट्रॉफी : राजस्थान बड़े स्कोर की ओर
भोजनकाल तक अशोक मेनारिया (33) और रश्मि परिदा (25) नाबाद लौटे। मेनारिया ने 34 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया है जबकि परिदा 74 गेंदों पर तीन चौके लगाकर मेनारिया का साथ निभा रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए अब तक 49 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
राजस्थान की ओर से दूसरे दिन की शुरुआत मंगलवार को नाबाद लौटे बल्लेबाज रोबिन बिष्ट (56) और विवेक यादव (4) ने की। राजस्थान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए थे।
विवेक अपने कल के स्कोर में 23 रन जोड़कर 27 रन के निजी स्कोर पर भार्गव भट्ट की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। विवेक ने 56 गेंदों का सामना कर चार चौके लगाए।
बिष्ट 77 के निजी योग पर भट्ट की गेंद पर बोल्ड हुए। बिष्ट ने 228 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया। विवेक और बिष्ट ने चौथे विकेट के लिए 50 रन जोड़े।
बड़ौदा की ओर से भट्ट ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके हैं जबकि एक विकेट आदित्य वाघमोडे के खाते में गया है।
इंडो-एश्यिन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications