विश्व के 18वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी क्वेरी को बुधवार को खेले गए पुरुषों के एकल स्पर्धा के दूसरे दौर के मुकाबले में यूक्रेन के खिलाड़ी एलेक्सजेंडर डोलगोपोलोव के हाथों 6-4, 6-3 से पराजित होना पड़ा।
क्वेरी को पहले दौर में बाई मिला था। विश्व के 49वीं वरीयता प्राप्त डोलगोपोलोव ने क्वेरी को 62 मिनट के अंदर हार के लिए मजबूर कर दिया।
इससे पहले, विश्व की पहली वरीयता प्राप्त डेनमार्क की महिला टेनिस खिलाड़ी कारोलिन बोज्नियाकी को महिला एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।