सिमोन ने शुक्रवार को खेले गए पुरुष एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में अर्नेस्ट गुलब्सि को 7-6 (7-0), 6-0 से हरा दिया।
विश्व के 24वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी गुलब्सि और विश्व के 41वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सिमोन के बीच जोरदार मुकाबला हुआ और खेल टाइब्रेकर में पहुंच गया जहां सिमोन ने गुलब्सि को पराजित कर अंतिम दो में जगह बनाई।
फाइनल में शनिवार को सिमोन का मुकाबला एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले के खिलाड़ी विक्टोर त्रोक्की और फ्लोरियन मायेर के विजेता से होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।