ट्वेंटी-20 : आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया 148 रनों का लक्ष्य (लीड-2)
आस्ट्रेलिया की ओर से आरोन फिंच ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली। फिंच ने 33 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए। मिशेल जॉनसन एक रन पर नाबाद लौटे।
इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन 10 गेंदों पर दो छक्के की मदद से 17 रनों की पारी खेली। वॉटसन को क्रिस वोग्स की गेंद पर इयोन मोर्गन ने लपका। आस्ट्रेलिया का पहला विकेट 37 के योग पर गिरा।
टिम पेन 12 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर ग्रीम स्वान की गेंद पर पॉल कोलिंगवुड को कैच थमाकर चलते बने। पेन का विकेट 63 के योग पर गिरा।
डेविड वार्नर ने 30 रनों का योगदान दिया। वार्नर ने 26 गेंदों पर तीन चौके लगाए। वॉर्नर को माइकल यार्डी ने केविन पीटरसन के हाथों कैच करवाया। वार्नर का विकेट 72 के योग पर गिरा।
कप्तान केमरुन व्हाइट बिना खाता खोले स्वान की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। इसके बाद डेविड हसी भी कुछ खास नहीं कर सके और वह आठ रन के निजी योग पर यार्डी की गेंद पर वोक्स को कैच थमाकर चलते बने। हसी का विकेट 80 के योग पर गिरा।
स्टीवन स्मिथ 13 रन के निजी योग पर अजमल शहजाद की गेंद पर कोलिंगवुड के हाथों लपके गए। स्मिथ का विकेट 131 के योग पर गिरा।
स्टीव ओ' नीफ एक रन के निजी योग पर टिम ब्रेसनन के शिकार हुए। इंग्लैंड की ओर से स्वान और यार्डी ने दो-दो विकेट झटके जबकि वोक्स, ब्रेसनन और शहजाद के खाते में एक-एक विकेट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications