Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 : आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4 रन से हराया (लीड-4)

आस्ट्रेलिया द्वारा जीत के लिए दिए गए 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी।

आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए थे। आस्ट्रेलिया की ओर से आरोन फिंच ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली। फिंच ने 33 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए। फिंच को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही और उसके सलामी बल्लेबाजों इयान बेल और डेविस ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की।

बेल 30 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 39 रन बनाकर मिशेल जॉनसन के शिकार हुए। पॉल कोलिंगवुड छह रन के निजी योग पर शेन वॉटसन की गेंद पर डेविड वार्नर के हाथों लपके गए।

राइट ने 18 रन जबकि मोर्गन ने 14 रनों की पारी खेली। ब्रेसनन 15 तथा वोक्स 11 रन बनाकर नाबाद लौटै।

आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जॉनसन ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि वॉटसन और शॉन टेट ने एक-एक विकेट चटकाए।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वॉटसन ने 10 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 17 रनों की पारी खेली।

टिम पेन 12 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर ग्रीम स्वान की गेंद पर कोलिंगवुड को कैच थमाकर चलते बने।

डेविड वार्नर ने 30 रनों का योगदान दिया। वार्नर ने 26 गेंदों पर तीन चौके लगाए थे। वॉर्नर को माइकल यार्डी ने पीटरसन के हाथों कैच करवाया।

कप्तान केमरुन व्हाइट बिना खाता खोले स्वान की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। डेविड हसी भी कुछ खास नहीं कर सके और वह आठ रन के निजी योग पर यार्डी की गेंद पर वोक्स को कैच थमाकर चलते बने।

स्टीवन स्मिथ 13 रन के निजी योग पर अजमल शहजाद की गेंद पर कोलिंगवुड के हाथों लपके गए। मिशेल जॉनसन एक रन पर नाबाद लौटे। स्टीव ओ' नीफ एक रन के निजी योग पर टिम ब्रेसनन का शिकार हुए।

इंग्लैंड की ओर से स्वान और यार्डी ने दो-दो विकेट झटके जबकि वोक्स, ब्रेसनन और शहजाद के खाते में एक-एक विकेट गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, January 14, 2011, 18:25 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+