विश्व की आठवीं वरीयता प्राप्त ली ना ने शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में क्लीस्टर्स को 7-6 (7-3), 6-3 से हरा दिया।
दूसरी ओर, पुरुष वर्ग में फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी जाइल्स सिमोन और सर्बिया के खिलाड़ी विक्टर त्रोक्की फाइनल मुकाबले में शनिवार को आमने-सामने होंगे।
सिमोन ने शुक्रवार को खेले गए पुरुष एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में अर्नेस्ट गुलब्सि को 7-6 (7-0), 6-0 से हराया।
विश्व के 24वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी गुलब्सि और विश्व के 41वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सिमोन के बीच जोरदार मुकाबला हुआ और खेल टाइब्रेकर में पहुंच गया जहां सिमोन ने गुलब्सि को पराजित कर अंतिम दो में जगह बनाई।
वहीं, त्रोक्की ने जर्मनी के फ्लोरियन मेयर को 6-4, 7-6 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।