वेलिंग्टन टेस्ट : न्यूजीलैंड की पारी सम्भली
दिन का खेल खत्म होने तक विटोरी 59 गेंदों पर चार चौके लगाकर नाबाद लौटे वहीं रीक यंग 82 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाकर विटोरी का साथ दे रहे हैं।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्लम मैच के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर तेज गेंदबाज उमर गुल का शिकार हो गए। मैक्लम ने दो रन बनाए।
दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ रही न्यूजीलैंड की टीम ने एक समय अपने चार विकेट 98 रन के कुल योग पर गंवा दिए थे।
इसके बाद टेलर ने जेम्स फ्रेंकलिन (33) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से उबारने की कोशिश की।
केन विलियमसन 21 रन के निजी योग पर गुल की गेंद पर विकेटकीपर अदनान अकमल को कैच थमाकर पेवेलियन लौट गए।
विलियमसन ने 34 गेंदों पर दो चौके लगाए। मार्टिन गुपटिल ने 97 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 29 रन बनाए। गुपटिल को तनवीर अहमद ने अकमल के हाथों कैच करवाया।
जेसी राइडर बिना खाता खोले तनवीर की गेंद पर अकमल को कैच थमाकर चलते बने।
फ्रेंकलिन को अब्दुर रहमान ने अकमल के हाथों कैच करवाया। फ्रेंकलिन ने 97 गेंदों पर पांच चौके लगाए।
न्यूजीलैंड का छठा विकेट टेलर के रूप में गिरा। टेलर ने 168 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। टेलर को वहाब रियाज ने अकमल के हाथों लपकवाया।
पाकिस्तान की ओर से गुल और तनवीर ने दो-दो विकेट झटके जबकि रहमान और रियाज के खाते में एक-एक विकेट गया।
इससे पहले, हेमिल्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 10 विकेट से हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications