Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेलिंग्टन टेस्ट : गुल और तनवीर ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किलें (लीड-1)

पहले दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए थे। कप्तान डेनियल विटोरी (38) और रीक यंग (28) नाबाद लौटे।

विटोरी ने 59 गेंदों पर चार चौके लगाए हैं वहीं यंग 82 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाकर विटोरी का साथ दे रहे हैं। विटोरी और यंग के बीच सातवें विकेट लिए 66 रन की साझेदारी हो चुकी है।

रॉस टेलर ने सर्वाधिक 78 रनों की पारी खेली। टेलर ने 168 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। टेलर को वहाब रियाज ने अकमल के हाथों लपकवाया।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्लम मैच के पहले ही ओवर की अंतिम गेंद पर तेज गेंदबाज उमर गुल का शिकार हो गए। मैक्लम ने दो रन बनाए।

दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ रही न्यूजीलैंड की टीम ने एक समय अपने चार विकेट 98 रन के कुल योग पर गंवा दिए थे।

इसके बाद टेलर ने जेम्स फ्रेंकलिन (33) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से उबारने की कोशिश की।

केन विलियमसन 21 रन के निजी योग पर गुल की गेंद पर विकेटकीपर अदनान अकमल को कैच थमाकर पेवेलियन लौट गए।

विलियमसन ने 34 गेंदों पर दो चौके लगाए। मार्टिन गुपटिल ने 97 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 29 रन बनाए। गुपटिल को तनवीर अहमद ने अकमल के हाथों कैच करवाया।

जेसी राइडर बिना खाता खोले तनवीर की गेंद पर अकमल को कैच थमाकर चलते बने। फ्रेंकलिन को अब्दुर रहमान ने अकमल के हाथों कैच करवाया। फ्रेंकलिन ने 97 गेंदों पर पांच चौके लगाए।

पाकिस्तान की ओर से रहमान और रियाज ने एक-एक विकेट झटका। इससे पहले, हेमिल्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 10 विकेट से हराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, January 15, 2011, 19:25 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+