जोहांसबर्ग एकदिवसीय : मुरली के बाद कोहली व सचिन भी आउट (लीड-2)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए। युवराज सिंह छह गेंदों पर चार बनाकर नाबाद हैं जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी दूसरे छोर पर हैं। उन्होंने एक रन बनाए हैं।
भारत को पहला झटका मुरली विजय के रूप में लगा। मैच के आठवें ओवर में 26 के कुल योग पर वह आउट हुए। उन्हें तेज गेंदबाज लोनवाबे त्सोत्सोबे ने आउट किया। विजय ने 32 गेंदों पर 16 रन बनाए।
भारत को दूसरा झटका कोहली के रूप में लगा। 18वें ओवर में कोहली डेविड मिलर के एक सीधे थ्रो पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। कोहली ने 34 गेंदों पर एक चौके की मदद से 22 रन बनाए।
अगले ही ओवर में तेंदुलकर भी चलते बने। जोहान बोथा की एक गेंद को वह पढ़ने में पूरी तरह असफल रहे और क्लीन बोल्ड हो गए। सचिन ने 44 गेंदों पर 24 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो चौके भी लगाए।
दूसरे विकेट के लिए सचिन और कोहली के बीच 42 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ही बल्लेबाज सम्भल कर खेल रहे थे और धीरे-धीरे पारी को मजबूत करने की कोशिश कर थे लेकिन महज छह गेंदों के अंतराल पर दोनों खिलाड़ियों के आउट हो जाने से भारत को तगड़ा झटका लगा है।
भारतीय टीम पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 0-1 से पीछे है। दक्षिण अफ्रीका ने किंग्समीड मैदान पर खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारत को 135 रनों से हराया था।
दोनों ही टीमों ने इस मैच के लिए कोई परिवर्तन नहीं किया है और उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है जो डरबन में टीम में शामिल थे।
भारतीय टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, मुरली विजय, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, आशीष नेहरा और मुनाफ पटेल।
दक्षिण अफ्रीकी टीम इस प्रकार है : ग्रीम स्मिथ (कप्तान), हाशिम अमला, कोलिन इन्ग्राम, अब्राहम डिविलियर्स, जेपी ड्यूमिनी, डेविड मिलर, मोर्न मोर्कल, जोहान बोथा, वायने पार्नेल, डेल स्टेन और लोनवाबो त्सोत्सोबे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications