Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेस्टइंडीज से हारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारत द्वारा जीत के लिए रखे गए 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर चार गेंद शेष रहते 159 रन बनाकर मैच जीत लिया।

वेस्टइंडीज की ओर से स्टेफनी टेलर ने सर्वाधिक 46 रन बनाईं। इसके अलावा उन्होंने 10 ओवरों में 21 रन खर्च करते हुए दो विकेट भी झटके।

जूलियाना नेरो (22), स्टेकी अन किंग (20), मेरिसा अगुलेरिया (17), शानेल डेली (13) और डियेंड्रा डोटिन (12) ने छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेली। शेमेने कैम्बेल (12) और अनीशा मोहम्मद (3) नाबाद लौटीं जबकि ब्रिटनी कूपर अपना खाता भी नहीं खोल सकी।

भारत की ओर से डियाना डेविड और प्रियंका रॉय ने दो-दो विकेट झटके जबकि एक विकेट सोनिया डाबिर के खाते में गया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवरों में 156 रन बनाए। भारत की ओर से अमिता शर्मा ने सर्वाधिक 35 रनों की पारी खेली वहीं पूनम राउत ने 33 रनों का योगदान दिया।

सोनिया (19), रूमेली धर (17) और मिताली राज (15) बड़ी पारी खेलने में असफल रहीं जबकि प्रियंका ने सात, हरमप्रीत कौर ने पांच, अनाघा देशपांडे ने पांच, कप्तान झूलन गोस्वामी ने तीन रन बनाए। डेविड बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गईं वहीं गौहर सुल्ताना बिना कोई रन बनाए नाबाद लौटीं।

वेस्टइंडीज की ओर से अनीशा और डेले ने दो-दो विकेट झटके जबकि डुटिन, किंग और कैम्बेल के खाते में एक-एक विकेट गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:54 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+