दक्षिण अफ्रीका के साथ शनिवार को खेले गए पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में बल्लेबाजी करते समय तेंदुलकर के दाहिने पैर के घुटने की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिसके कारण वह क्षेत्ररक्षण करने मैदान पर नहीं उतरे। भारत ने इस रोमांचक मैच में एक रन से जीत दर्ज की थी।
सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, गौतम गम्भीर, और प्रवीण कुमार के बाद सचिन चौथे खिलाड़ी हैं जो चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हुए हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा, "तेंदुलकर चोटिल हो गए हैं और बाकी के तीन मैचों में नहीं खेलेंगे। अब वह भारत रवाना होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।