एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड द्वारा जीत के लिए रखे गए 295 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए 15 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 95 रन बना लिए हैं।
सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन 56 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाए हैं वहीं ब्रैड हैडिन ने 34 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 32 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। इनदोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
इससे पहले, केविन पीटरसन (78) और कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस (63) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने 49.4 ओवरों में 294 रन बनाए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत धमाकेदार रही और उसके सलामी बल्लेबाज स्ट्रॉस और स्टीव डेविस (42) ने पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की।
पीटरसन ने 75 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाए जबकि स्ट्रॉस ने 65 गेंदों पर छह चौके लगाए।
डेविस ने 35 गेंदों पर पांच चौके लगाए। डेविस को डेविड हसी ने बोल्ड किया। जोनाथन ट्रॉट छह रन के निजी योग पर हसी की गेंद पर विकेटकीपर ब्रैड हैडिन को कैच थमाकर चलते बने। स्ट्रॉस को ब्रेट ली ने माइकल क्लार्क के हाथों लपकवाया।
इयान बेल 23 के निजी योग पर स्टीव स्मिथ की गेंद पर क्लार्क को कैच थमाकर चलते बने। बेल ने पीटरसन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की। इयोन मोर्ग को आठ रन के निजी योग पर स्मिथ ने केमरुन व्हाइट के हाथों कैच करवाया।
माइकल यार्डी ने नौ रन बनाए। यार्डी ने पीटरसन के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। यार्डी को डगलस बोलिंगर ने माइकल हसी के हाथों कैच करवाया। पीटरसन को मिशेल जॉनसन ने एक सीधे थ्रो पर रनआउट किया।
टिम ब्रेसनन ने 27 गेंदों पर चार चौके की मदद से 28 रन बनाए। ब्रेसनन को ली ने जेवियर डोर्थी के हाथों कैच करवाया। इसके अलावा क्रिस ट्रेमलेट ने सात रन बनाए जबकि ग्रीम स्वान ने चार रन का योगदान दिया। अजमल शहजाद नौ रन पर नाबाद लौटे।
आस्ट्रेलिया की ओर से ली, स्मिथ, जॉनसन और हसी ने दो-दो विकेट झटके जबकि बोलिंगर के खाते में एक विकेट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।