For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मेलबर्न एकदिवसीय : वॉटसन की शतकीय पारी की बदौलत जीता आस्ट्रेलिया (लीड-3)

By Super

इंग्लैंड द्वारा जीत के लिए रखे गए 295 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने पांच गेंद शेष रहते चार विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाकर मैच जीत लिया।

आस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद शानदार रही और उसके सलामी बल्लेबाज वॉटसन और ब्रैड हैडिन (39) ने पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। हैडिन ने 47 गेंदों पर पांच चौके लगाए। उन्हें ग्रीम स्वान की गेंद पर अजमल शहजाद ने लपका।

इसके बाद कप्तान माइकल क्लार्क (36) ने वॉटसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 103 रन जोड़े। क्लार्क को टिम ब्रेसनन ने शहजाद के हाथों लपकवाया।

स्टीवन स्मिथ पांच रन के निजी योग पर शहजाद की गेंद पर माइकल यार्डी को कैच थमाकर चलते बने। माइकल हसी ने 15 गेंदों पर एक चौक और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए।

केमरुन व्हाइट ने 23 गेंदों पर दो चौके की मदद से नाबाद 25 रन बनाए। वॉटसन ने व्हाइट के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए नाबाद 53 रनों की साझेदारी की।

वाटसन ने 150 गेंदों पर 12 चौकों तथा चार छक्कों की मदद 161 रनों की धमाकेदार पारी खेली और वह अंत तक नाबाद रहे। एकदिवसीय क्रिकेट में यह उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

इंग्लैंड की ओर से ब्रेसनन ने सर्वाधिक दो विकेट झटके जबकि शहजाद और स्वान के खाते में एक-एक विकेट गया।

इससे पहले, केविन पीटरसन (78) और कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस (63) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने 49.4 ओवरों में 294 रन बनाए थे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत धमाकेदार रही और उसके सलामी बल्लेबाज स्ट्रॉस और स्टीव डेविस (42) ने पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की।

पीटरसन ने 75 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाए जबकि स्ट्रॉस ने 65 गेंदों पर छह चौके लगाए।

डेविस ने 35 गेंदों पर पांच चौके लगाए। डेविस को डेविड हसी ने बोल्ड किया। जोनाथन ट्रॉट छह रन के निजी योग पर हसी की गेंद पर विकेटकीपर ब्रैड हैडिन को कैच थमाकर चलते बने। स्ट्रॉस को ब्रेट ली ने माइकल क्लार्क के हाथों लपकवाया।

इयान बेल 23 के निजी योग पर स्टीव स्मिथ की गेंद पर क्लार्क को कैच थमाकर चलते बने। बेल ने पीटरसन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की। इयोन मोर्ग को आठ रन के निजी योग पर स्मिथ ने केमरुन व्हाइट के हाथों कैच करवाया।

माइकल यार्डी ने नौ रन बनाए। यार्डी ने पीटरसन के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। यार्डी को डगलस बोलिंगर ने माइकल हसी के हाथों कैच करवाया। पीटरसन को मिशेल जॉनसन ने एक सीधे थ्रो पर रनआउट किया।

टिम ब्रेसनन ने 27 गेंदों पर चार चौके की मदद से 28 रन बनाए। ब्रेसनन को ली ने जेवियर डोर्थी के हाथों कैच करवाया। इसके अलावा क्रिस ट्रेमलेट ने सात रन बनाए जबकि ग्रीम स्वान ने चार रन का योगदान दिया। अजमल शहजाद नौ रन पर नाबाद लौटे।

आस्ट्रेलिया की ओर से ली, स्मिथ, जॉनसन और हसी ने दो-दो विकेट झटके जबकि बोलिंगर के खाते में एक विकेट गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:54 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+