Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुम्बई मैराथन : इथोपियाई धावकों का रहा दबदबा (राउंडअप)

पुरुष वर्ग के फुल मैराथन स्पर्धा में इथोपिया के गिरिफा असेफा ने 42 किलोमीटर की दूरी दो घंटे, नौ मिनट और 54 सेकेंड में पूरी की जबकि दूसरे स्थान पर भी असेफा के हमवतन बोटोर सेगाये वोल्डे रहे। वोल्डे ने यह दूरी दो घंटे, नौ मिनट और 57 सेकेंड में पूरी की।

इस स्पर्धा में केन्या के पैट्रिक मुरीयूकी तीसरे स्थान पर रहे। मुरीयूकी ने यह दौड़ 2:10:00 सेकेंड में पूरी की।

जीत के बाद असेफा ने कहा, "मैं यह मैराथन जीतकर खुश हूं। मैं अगले साल भी इस मैराथन में हिस्सा लेने मुम्बई आऊंगा।"

इस स्पर्धा के महिला वर्ग में तीनों स्थान इथोपिया के महिलाओं के नाम रहा।

इथोपिया की कोरेन याल ने 42 किलोमीटर की दूरी दो घंटे, 26 मिनट और 57 सेकेंड में नापकर पहला स्थान हासिल किया जबकि मेरिमा मोहम्मद ने दो घंटे, 26 मिनट और 57 सेकेंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।

एलफेनेश अलेमू ने दो घंटे, 29 मिनट और चार सेकेंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।

पुरुषों की हाफ मैराथन स्पर्धा में भारत की ओर से बी.सी.तिलक (आर्मी स्पोर्ट्स इंस्ट्यिूट, पुणे) ने एक घंटे, चार मिनट और 45 सेकेंड का समय निकालकर पहले स्थान पर रहे।

इस स्पर्धा के महिला वर्ग में प्रियंका सिंह पटेल (भारतीय रेलवे) एक घंटे, 23 मिनट और 45 सेकेंड का समय निकालकर पहले स्थान पर रहीं।

मैराथन में लगभग 38,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

इसमें नामी-गिरामी हस्तियों के अलावा वरिष्ठ नागरिकों और व्हील चेयर सहित कई वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

मैराथन में मुख्य आकर्षण का केन्द्र बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम, मिलिंद सोमण, राहुल बोस, जूही चावला, साइरस साहूकार, पुरब कोहली, गुल पनाग, विवेक ओबरॉय और तारा शर्मा के अलावा उद्योगपति अनिल अंबानी, विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या, टीना अंबानी, सांसद प्रिया दत्त सहित कई हस्तियां रहीं। इन्होंने लोगों का उत्साहवर्धन किया।

वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ में 1, 800 लोगों ने भाग जिया जबकि व्हील चेयर प्रतियोगिता में 300 लोगों ने हिस्सा लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, January 16, 2011, 22:25 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+