मीडिया के सवालों का जवाब देना सीखेंगे पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़ी
वेबसाइट 'डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट डॉन डाट काम' के मुताबिक पीएचएफ के सचिव आसिफ बजवा ने एक साक्षात्कार में कहा, "फैसलाबाद में इस महीने के अंत में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के दौरान खिलाड़ियों के लिए मीडिया प्रबंधन से जुड़ा एक सेमीनार आयोजित किया जाएगा। हम खिलाड़ियों को विभिन्न परिस्थतियों में मीडिया से बात करने का गुर सिखाएंगे।"
वर्ष 2010 में एशियाई खेलों के दौरान स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के कई खिलाड़ियों ने मीडिया में सरकारी अधिकारियों की इस बात के लिए आलोचना की थी कि वायदे के अनुसार उन्हें पुरस्कार राशि नहीं दी गई। खिलाड़ियों ने पीएचएफ की नीतियों की भी आलोचना की थी। इस तरह की बातें सामने आने के बाद हॉकी संघ खिलाड़ियों को मीडिया प्रबंधन की जानकारी देने का कदम उठा रहा है।
चीन से लौटने के बाद टीम के कप्तान जीसान अशरफ और गोलकीपर सलमान अकबर ने प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी द्वारा घोषित पुरस्कार राशि प्राप्त न होने के सम्बंध में चिंता जाहिर की थी।
हॉकी संघ के सचिव बजवा ने कहा, "खिलाड़ियों को यह पता नहीं है कि कौन से सवाल का जवाब देना चाहिए और किसका नहीं देना चाहिए। हम उन्हें बताएंगे कि मीडिया के सवालों से कैसे बचना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications