Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ओपन : सानिया व सोमदेव ने किया निराश (राउंडअप)

सानिया को विश्व की पूर्व नंबर एक तथा पिछले वर्ष कलाई की चोट से उबरकर शानदार वापसी करने वाली सात बार की ग्रैंड स्लैम विजेता बेल्जियम की महिला खिलाड़ी जस्टिन हेनिन ने एकल स्पर्धा के पहले दौर में 5-7, 6-3, 6-1 से पराजित किया। वर्ष 2004 में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाली 11वीं वरीयता प्राप्त हेनिन ने सानिया को दो घंटे 12 मिनट में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

सोमदेव देवबर्मन को स्पेन के टॉमी रोब्रेडो के हाथों 6-7 (4), 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। उनकी हार के साथ ही पुरूषों के एकल में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।

विश्व के 108वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोमदेव को इस प्रतियोगिता में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश मिला था।

दूसरी ओर, गतविजेता स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी रोजर फेडरर ने शानदार शुरुआत की है। विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त फेडरर ने पुरुषों की एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में स्लोवाकिया के लुकास लेको को 6-1, 6-1, 6-3 से हरा दिया। इस जीत के बाद फेडरर दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।

हाल में फेडरर ने कतर ओपन का खिताब जीतकर अपनी शानदार फॉर्म के संकेत दिए थे। 16 ग्रैंड स्लैम जीत चुके फेडरर ने इस मुकाबले को 33 मिनट में जीत लिया।

विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी डेनमार्क की कारोलाइन वोज्नियाकी धमाकेदार जीत के साथ अगले दौर में पहुंच गई हैं।

वोज्नियाकी ने महिला वर्ग में एकल मुकाबले के पहले दौर में अर्जेटीना की जिसेला डुल्को को 6-3, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

जीत के बाद वोज्नियाकी ने कहा, "जिसेला निश्चत रूप से एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी थी। खासकर उन्होंने पहले राउंड में प्रभावित किया। मैं अपनी जीत से बेहद खुश हूं।"

विश्व की पूर्व नम्बर एक महिला टेनिस खिलाड़ी रूस की मारिया शारापोवा ने महिला एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में थाईलैंड की तामारिने तानांगर्न को 6-1, 6-3 से पराजित किया। शारापोवा पिछले वर्ष इस टूर्नामेंट के पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गई थीं।

जीत के बाद शारापोवा ने कहा, "शुरुआत में मैं थोड़ी नर्वस थी। पिछले वर्ष मैं पहले दौर में सेंटर कोर्ट पर खेलकर बाहर हुई थी। मैं दोबारा हारना नहीं चाहती थी।"

आस्ट्रेलिया की महिला टेनिस खिलाड़ी जेलेना डोकिक ने महिला एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में चेक गणराज्य की जूजाना अन्द्रासकोवा को 6-3, 6-2 से मात दी। डोकि च ने यह मुकाबला 67 मिनट में जीता।

डोकिच का दूसरे दौर में मुकाबला चेक गणराज्य की महिला खिलाड़ी बारबोरा जाहलावोवा स्ट्राइकोवा से बुधवार को होगा।

इससे पहले, डोकिच ने 2009 में आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।

आस्ट्रेलिया की महिला टेनिस खिलाड़ी ओलिविया रोगोवस्का को आस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा है।

रोगोवस्का को महिला एकल के पहले दौर के मुकाबले में विश्व की 108वीं वरीयता प्राप्त रूस की एवजेनिया रोडिना के हाथों 6-3, 6-1 से शिकस्त खानी पड़ी।

रोगोवस्का को आस्ट्रेलियन ओपन मुकाबले में लगातार तीसरे वर्ष अपने घर में हार का सामना करना पड़ा है।

रोगोवस्का ने हाल ही में खेले गए वाइल्ड कार्ड प्ले ऑफ मुकाबले में जेलेना डोकिच को हराकर आस्ट्रेलियन ओपन के लिए क्वोलीफाई किया था।

अमेरिका की चौथी वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने चोट से उबरकर शानदार वापसी की है। वीनस ने महिला एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में सारा ईरानी को 6-3, 6-2 से हराया।

फ्रेंच ओपन विजेता फ्रांसेसका शियावेन ने स्पेन की महिला खिलाड़ी अरांटका पारा को 6-7 (4-7), 6-2, 6-4 से मात दी। चीन की महिला खिलाड़ी ली ना ने स्वीडन की सोफिया अरविडसन को 6-1, 7-5 से हराया।

पुरुषों में तीसरी वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविक ने मारसेलो ग्रानोलेर्स को पहले दौर के मुकाबले में 6-1, 6-3, 6-1 से शिकस्त दी। आठवीं वरीयता प्राप्त एंडी रोडिक ने चेक गणराज्य के जान हाजेक को 6-1, 6-2, 6-2 से हराया जबकि फर्नान्डो वर्दास्को ने जर्मनी के रेनर शटलर को 6-1, 6-3, 6-2 से मात दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, January 17, 2011, 22:00 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+