Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेलिंग्टन टेस्ट : पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तान ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे जबकि न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 रनों पर सिमट गई थी।

न्यूजीलैंड की ओर से चौथे दिन की शुरुआत सोमवार को नाबाद लौटे बल्लेबाज गुपटिल (1) और मैक्लम (6) ने की। न्यूजीलैंड ने चौथे दिन बिना कोई विकेट खोए नौ रन बनाए थे।

दिन की शुरुआत गुपटिल और मैक्लम ने सम्भलकर की। दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। गुपटिल और मैक्लम ने पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़े।

मैक्लम को अब्दुर रहमान ने तनवीर अहमद के हाथों कैच करवाया। मैक्लम ने 111 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया।

केन विलियमसन 15 के निजी योग पर तनवीर की गेंद पर अदनान अकमल के हाथों लपके गए। विलियमसन ने 43 गेंदों पर दो चौके लगाए।

गुपटिल ने 178 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया। गुपटिल को रहमान ने पगबाधा आउट किया। गुपटिल और विलियमसन ने दूसरे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की।

रॉस टेलर ने 101 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। टेलर को उमर गुल ने पगबाधा आउट किया।

इसके बाद रीक यंग ने 20 रन बनाए जबकि जेसी राइडर ने 17 रनों का योगदान दिया। जेम्स फ्रेंकलिन ने छह जबकि पहली पारी में शतक बनाने वाले कप्तान डेनियल विटोरी दूसरी पारी में एक रन ही बना सके। क्रिस मार्टिन ने एक जबकि ब्रेंट आर्नेल बिना खाता खोले पेवलियन लौट गए। टिम साउदी 22 रन पर नाबाद लौटे।

पाकिस्तान की ओर से गुल ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि रहमान ने तीन विकेट चटकाए वहीं मोहम्मद हाफीज की झोली में दो तथा तनवीर के खाते में एक विकेट गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, January 18, 2011, 18:00 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+