दोनों टीमें पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 1-1 से बराबरी पर है। दक्षिण अफ्रीका ने किंग्समीड मैदान पर खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारत को 135 रनों से हराया था जबकि दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में न्यू वांडर्स मैदान पर मेहमान टीम ने मेजबान टीम को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में एक रन से शिकस्त दी थी।
दोनों टीमों ने इस मैच के लिए एक-एक परिवर्तन किए हैं। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर की जगह हरफनमौला यूसुफ पठान को शामिल किया गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेविस मिलर की जगह फाफ डू प्लेसिस को अंतिम एकादश टीम में शामिल किया है।
दक्षिण अफ्रीकी टीम इस प्रकार है : ग्रीम स्मिथ (कप्तान), हाशिम अमला, कोलिन इन्ग्राम, अब्राहम डिविलियर्स, जेपी ड्यूमिनी, फाफ डू प्लेसिस, मोर्न मोर्कल, जोहान बोथा, वायने पार्नेल, डेल स्टेन और लोनवाबो त्सोत्सोबे।
भारतीय टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), रोहित शर्मा, मुरली विजय, सुरेश रैना, विराट कोहली, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, जहीर खान, आशीष नेहरा और मुनाफ पटेल।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।