Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

केपटाऊन एकदिवसीय : जहीर व हरभजन ने दिलाई शुरुआती सफलता (लीड-1)

कप्तान ग्रीम स्मिथ 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि अब्राहम डिविलियर्स तीन रन बनाकर स्मिथ का साथ निभा रहे हैं। स्मिथ ने 51 गेंदों पर दो चौके लगाए हैं। उन्होंने हाशिम अमला के साथ अफ्रीकी पारी की शुरुआत की।

भारत को पहली सफलता तेज गेंदबाज जहीर खान ने दिलाई। 31 रन के योग पर दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा। जहीर ने अमला को 16 रन के निजी योग पर बोल्ड किया। अमला ने 18 गेंदों पर दो चौके लगाए।

ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। हरभजन ने कोलिन इन्ग्राम को 10 के निजी योग पर विराट कोहली के हाथों लपकवाया। उस समय टीम का स्कोर 49 रन था।

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए एक-एक परिवर्तन किए हैं। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर की जगह हरफनमौला यूसुफ पठान को शामिल किया गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेविस मिलर की जगह फाफ डू प्लेसिस को अंतिम एकादश टीम में शामिल किया है।

दक्षिण अफ्रीकी टीम इस प्रकार है : ग्रीम स्मिथ (कप्तान), हाशिम अमला, कोलिन इन्ग्राम, अब्राहम डिविलियर्स, जेपी ड्यूमिनी, फाफ डू प्लेसिस, मोर्न मोर्कल, जोहान बोथा, वायने पार्नेल, डेल स्टेन और लोनवाबो त्सोत्सोबे।

भारतीय टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), रोहित शर्मा, मुरली विजय, सुरेश रैना, विराट कोहली, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, जहीर खान, आशीष नेहरा और मुनाफ पटेल।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:54 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+