आस्ट्रेलियन ओपन : नडाल और मरे अगले दौर में पहुंचे (लीड-1)
नडाल ने मंगलवार को खेले गए पुरुषों की एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में ब्राजील के खिलाड़ी मारकोस डेनियल को 6-0, 5-0 से शिकस्त दी।
जीत के बाद नडाल ने कहा, "मैंने कुछ अच्छे और लंबे शॉट्स खेले। मेरा सर्व भी अच्छा था। मेरा फोरहैंड और बैकहैंड भी शानदार रहा।"
स्पेन के खिलाड़ी नडाल अपने पहले आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के फिराक में कोर्ट पर उतरे हैं।
इंग्लैंड के एंडी मरे ने पुरुष एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में स्लोवाकिया के कारोल बेक को 6-3, 6-1, 4-2 से हराया।
पांचवीं वरीयता प्राप्त मरे ने इस मुकाबले को 100 मिनट में जीता। बेक कंधे की चोट के कारण अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में असफल रहे।
मरे को पिछले वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मुकाबले में विश्व के नंबर दो खिलाड़ी रोजर फेडरर ने हराया था। मरे ने पिछले वर्ष विम्बलडन के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
स्वीडन के खिलाड़ी रोबिन सोडरलिंग ने इटली के पोटिटो स्टारेस को 6-4, 6-2, 6-2 से पराजित किया जबकि स्पेन के डेविड फेरर ने फिन जारक्को निमेनियम को 6-4, 6-3, 1-6, 6-2 से पराजित किया।
रूस के 10वीं वरीयता प्राप्त मखाइल यूजनी ने टकी के मारसेल इल्हम को 6-2, 6-3, 7-6 (7-5) से शिकस्त दी।
आस्ट्रिया के 11वीं वरीयता प्राप्त जरगेन मेल्जर ने फ्रांस के विंसेंट मिलोट को 6-2, 6-4, 6-2 से हराया।
क्रोएशिया के 15वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मारिन सिलिच और आस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टोमिच अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में पहुंच गए हैं।
सिलिच ने पुरुषों के एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में अमेरिका के क्लीफायर खिलाड़ी डोनाल्ड यंग को 6-3, 6-2, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
एक अन्य मुकाबले में टोमिच ने फ्रांस के जेरेमी कार्डी को 6-3, 6-2, 7-6 से शिकस्त दी। कार्डी ने वाइल्ड कार्ड के जरिए इस टूर्नामेंट में प्रवेश किया था।
आस्ट्रेलिया की महिला टेनिस खिलाड़ी समांथा स्टोसुर ने महिला एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में हमवतन लॉरेन डेविस को 6-1, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। स्टोसुर ने इस मुकाबले को 53 मिनट में जीता।
पिछले वर्ष की फ्रेंच ओपन विजेता स्टोसुर मैच के शुरुआत से ही 17 वर्षीया डेविस पर हावी रहीं और उन्होंने अंत तक दबाव बनाए रखा।
पांचवीं वरीयता प्राप्त स्टोसुर पिछले वर्ष नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल और युगल का स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
आस्ट्रेलिया की पूर्व नंबर आठ खिलाड़ी एलिसिया मोलिक इटली की खिलाड़ी रोब्रेटा विंसी को 1-6, 6-3, 8-6 से पराजित किया।
जीत के बाद मोलिक ने कहा, "मुझे मालूम था कि मेरा मुकाबला मारगारेट कोर्ट एरिना के सेंटर कोर्ट पर होगा। इस जीत से मैं बहुत खुश हूं और उम्मीद है कि आगे भी अच्छा करूंगी।" मोलिक वर्ष 2005 में आस्ट्रेलियन ओपन जीत चुकी हैं।
विश्व की पूर्व नम्बर एक सर्बिया की महिला टेनिस खिलाड़ी जेलेना जांकोविच दूसरे दौर में पहुंच गई हैं।
सातवीं वरीयता प्राप्त जांकोविच ने पहले दौर के मुकाबले में रूस की एला कुद्रयावतेसेवा को 6-0, 7-6 (7-5) से पराजित किया।
जांकोविच ने वर्ष 2008 में आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
एक अन्य मुकाबले में पोलैंड की 12वीं वरीयता प्राप्त अगनेस्का रडवांस्का ने 40 वर्षीय जापान की महिला खिलाड़ी किमिको डेट क्रुम को 6-4, 4-6, 7-5 से हराया।
रूस की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वेरा ज्वोनारेवा मंगलवार को खेले गए महिला एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में आस्ट्रिया की सिबेले बेमर को 6-2, 6-1 से पराजित किया।
जीत के बाद ज्वोनारेवा ने कहा, " किसी भी ग्रैंड स्लैम के पहले दौर के मुकाबले में इससे अच्छी शुरुआत भला क्या हो सकती है। मैं इस जीत से बेहद खुश हूं और दूसरे दौर की चुनौती के लिए तैयार हूं।"
ज्वानारेवा ने वर्ष 2006 में अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था जबकि पछले वर्ष उन्होंने विम्बलडन के फाइनल तक का सफर तय किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications