Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

केपटाऊन एकदिवसीय : भारत को मिला 221 रनों का लक्ष्य (लीड-3)

मैच में एक समय दक्षिण अफ्रीकी टीम 90 रनों पर अपने चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा कर संघर्ष कर रही थी लेकिन जेपी. ड्यूमिनी और अपना पहला मैच खेल रहे फाफ डू प्लेसिस ने पांचवें विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी कर टीम को उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनों बल्लेबाजों के सूझबुझ भरे प्रदर्शन के चलते दक्षिण अफ्रीकी टीम सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

ड्यूमिनी ने 59 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 52 और प्लेसिस ने 78 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 60 रनों की उम्दा पारी खेली। इन दोनों के अलावा कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 79 गेंदों पर 43 रन बनाए।

भारत को पहली सफलता तेज गेंदबाज जहीर खान ने दिलाई। 31 रन के योग पर दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा। जहीर ने अमला को 16 रन के निजी योग पर बोल्ड किया। अमला ने 18 गेंदों पर दो चौके लगाए।

ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। हरभजन ने कोलिन इन्ग्राम को 10 के निजी योग पर विराट कोहली के हाथों लपकवाया। उस समय टीम का स्कोर 49 रन था।

अब्राहम डिविलियर्स 16 रन के निजी योग पर यूसुफ पठान की गेंद पर जहीर खान को कैच थमाकर चलते बने। डिविलियर्स का विकेट 83 रन के कुल योग पर गिरा।

इसके बाद कप्तान स्मिथ भी अपना आपा खो बैठे और हरभजन की गेंद पर कोहली को कैच दे बैठे। स्मिथ ने 79 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 43 रन बनाए। स्मिथ का विकेट 90 के कुल योग पर गिरा।

इसके बाद ठीक 200 के कुल योग पर दक्षिण अफ्रीका का पांचवा विकेट गिरा। प्लेसिस 60 रन बनाकर आउट हुए। मुनफ पटेल ने कोहली के हाथों उन्हें लपकवाया। इसके बाद 46वें ओवर में ड्यूमिनी भी चलते बने। जहीर खान ने उन्हें बोल्ड किया।

जोहान बोथा (9), वायने पार्नेल (5), डेल स्टेन (5), मोर्न मोर्कल (0) और लोनबावो त्सोत्सोबे कुछ खास नहीं कर सके।

भारत की ओर से जहीर खान ने तीन तथा हरभजन सिंह व मुनफ पटेल ने दो-दो जबकि यूसुफ पठान ने एक विकेट हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए एक-एक परिवर्तन किए हैं। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर की जगह हरफनमौला यूसुफ पठान को शामिल किया गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेविस मिलर की जगह फाफ डू प्लेसिस को अंतिम एकादश टीम में शामिल किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:54 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+