Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेलिंग्टन टेस्ट : पाकिस्तान ने श्रृंखला पर किया कब्जा

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य रखा था। पाकिस्तान ने मैच के पांचवें और अंतिम दिन बुधवार को पांच विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए।

न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे जबकि पाकिस्तान ने इसके जवाब में 376 रन बनाए थे। पाकिस्तान को पहली पारी में 20 रनों की बढ़त प्राप्त थी। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 293 रनों पर सिमट गई थी।

पाकिस्तान ने हेमिल्टन में खेला गया पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से जीता था।

पाकिस्तान की ओर से पांचवें दिन की शुरुआत सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हाफीज और तौफीक उमर ने की।

उमर बिना खाता खोले तेज गेंदबाज टिम साउदी की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले अजहर अली 10 रन के निजी योग पर क्रिस मार्टिन के शिकार हो गए।

इसके बाद टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज यूनिस ने मिस्बाह के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की।

यूनिस को साउदी ने रीक यंग के हाथों कैच करवाया। उन्होंने 155 गेंदों पर 10 चौके लगाए। मिस्बाह और यूनिस के बीच चौथे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी हुई। मिस्बाह ने 226 गेंदों पर सात चौके लगाए।

यूनिस के पवेलियन लौटने के बाद मिस्बाह ने असद सफीक (24) के साथ पांचवें विकेट के लिए 55 रन जोड़े। अदनान अकमल दो रन बनाकर नाबाद रहे।

न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन और सउदी ने दो-दो विकेट झटके जबकि एक विकेट डेनियल विटोरी के खाते में गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, January 19, 2011, 17:25 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+