आस्ट्रेलियन ओपन : युगल मुकाबले से बाहर हुईं सानिया
मेलबर्न, 19 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार चेक गणराज्य की रेनेटा वोराकोवा को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा है।
सानिया और वोराकोवा की जोड़ी को बुधवार को खेले गए महिला युगल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जेटीना की जिसेला डुल्को और इटली की फ्लाविया पेनेटा के हाथों 6-4, 6-1 से शिकस्त खानी पड़ी।
उल्लेखनीय है सानिया महिला एकल स्पर्धा से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। सानिया ने आस्ट्रेलियन ओपन में क्वालीफाइंग मुकाबले खेलकर मुख्य दौर में जगह बनाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
Story first published: Wednesday, January 19, 2011, 19:00 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2011
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications