क्रिकेट विश्व कप : कनाडा की टीम घोषित, बगाई को कप्तानी
आशीष बगाई के हाथों में टीम की कमान होगी जबकि रिजवान चीमा टीम के उपकप्तान होंगे। तेज गेंदबाज हेनरी ओसिन्दे और ऑल राउंडर जॉन डेविस को भी टीम में जगह दी गई है।
कनाडा की अंडर 19 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके छह खिलाड़ियों को विश्व कप टीम में चुना गया है। टीम में जमैका में जन्मे टायसन गोर्डन को भी जगह दी गई है लेकिन अब तक उन्हें कनाडाई नागरिकता नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही है समय रहते उन्हें कनाडा की नागरिकता हासिल हो जाएगी लेकिन किसी कारणवश ऐसा नहीं हो पाता है तो उनके अतिरिक्त के रूप में हमजा तारिक को रखा गया है।
चयनकर्ताओं द्वारा चुने गए 15 खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं :
आशीष बगाई (कप्तान व विकेटकीपर), रिजवान चीमा (उपकप्तान), हरवीर बैदवां, नीतीश कुमार, हिरल पटेल, टायसन गोर्डन, हेनरी ओसिन्दे, जॉन डेविसन, रुविंदु गुनसेकरा, पार्थ देसाई, कार्ल व्हाटहम, खुर्रम चोहान, जिम्मी हांसरा, जुबिन सुरकारी और बालाजी राव
स्टैंड बाय : हमजा तारिक (टायसन गोर्डन के लिए)।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications