कार्यकाल और उम्र प्रतिबंधों का माकन ने किया समर्थन
नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्री अजय माकन ने गुरुवार को अपने पूर्ववर्ती एम.एस. गिल द्वारा खेल संघों के अध्यक्षों पर लगाए गए विवादास्पद उम्र और कार्यकाल के प्रतिबंधों का समर्थन किया, लेकिन उन्होंने कहा कि वह इसे लागू करने से पहले एक 'गैर टकराव' का रास्ता निकालना चाहते हैं।
माकन ने खेल संघों के उच्च पदों पर पूर्व खिलाड़ियों और खेल पृष्ठभूमि वाले युवा प्रशासकों को देखने की इच्छा जताई।
खेल मंत्री ने कहा, "गिल द्वारा उम्र और कार्यकाल के दिशा निर्देशों के क्रियान्यवन के उनके उद्देश्य में पात्रता थी, लेकिन हम एक टकराव की स्थिति के साथ इसे लागू नहीं कर सकते। इस सिलसिले में संघों से साथ बातचीत करने की जरूरत है।"
उन्होंने कहा, "खेल प्रबंधन में खिलाड़ियों की भूमिका बढ़ाई जानी चाहिए, क्योंकि खेल से सम्बंध न रखने वाला एक व्यक्ति खेल भावना को कैसे समझ सकता है।"
माकन ने कहा, "मैं एक खास स्तर तक खेलने वाले लोगों को प्रशासन में देखना चाहूंगा। यह खेल के हित में है। यह मामला राजनीति से नहीं जुड़ा है।"
उल्लेखनीय है कि मई 2010 में खेल मंत्री गिल ने राष्ट्रीय खेल संघों के अध्यक्षों के कार्यकाल को अधिकतम 12 साल और उम्र सीमा 70 साल निर्धारित करते हुए दिशानिर्देश जारी किए थे, जिसका खेल संघों के अध्यक्षों ने विरोध किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications