For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इंग्लैंड के सामने 231 रनों का लक्ष्य

By Super

आस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवरों में 230 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से पारी की शुरुआत सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन और ब्रैड हैडिन ने की।

आस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वॉटसन पांच रन के निजी योग पर अजमल शहजाद की गेंद पर बोल्ड होकर चलते बने। इसके बाद हैडिन को भी पांच रन के निजी योग पर शहजाद ने अपना शिकार बनाया।

कप्तान माइकल क्लार्क 23 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर टिम ब्रेसनन की गेंद पर इयान बेल को कैच थमा बैठे।

डेविड हसी को आठ रन के निजी योग पर क्रिस ट्रेमलेट ने एंड्रयू स्ट्रॉस के हाथों लपकवाया। इसके बाद व्हाइट ने पारी सम्भालने की कोशिश की। व्हाइट ने 76 गेंदों पर तीन चौके लगाए। व्हाइट ने मार्श के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की।

डगलस बोलिंगर ने 30 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाए। उन्होंने मार्श के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 88 रन जोड़े।

स्टीव स्मिथ और ब्रेट ली बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे जबकि नाथन हौरित्ज ने दो रन बनाए। शॉन टेट बिना खाता खोले नाबाद लौटे।

इंग्लैंड की ओर से शहजाद और ट्रेमलेट ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि ब्रेसनन और माइकल यार्डी ने दो-दो विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:55 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+