पोर्ट एलिजाबेथ एकदिवसीय : दक्षिण अफ्रीका के 5 विकेट गिरे (लीड-2)
जेपी ड्यूमिनी 35 गेंदों पर एक चौके की मदद से 28 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि जोहान बोथा 47 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 33 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
कप्तान ग्रीम स्मिथ 30 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। स्मिथ को आशीष नेहरा ने हरभजन सिंह के हाथों कैच करवाया। स्मिथ ने अमला के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की।
मोर्न वान वेक 22 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाए। वेक को युवराज सिंह ने विराट कोहली के हाथों लपकवाया। अमला और वेक के बीच दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई। वेक का विकेट 106 के योग पर गिरा।
हाशिम अमला ने 69 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 64 रन बनाए। अमला कोहली के थ्रो पर महेंद्र सिंह धौनी ने रन आउट किया। अब्राहम डिविलियर्स तीन रन बनाकर युवराज सिंह की गेंद पर धौनी के हाथों लपके गए। फाफ डू प्लेसिस एक रन के निजी योग पर रनआउट हुए।
इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच के लिए दो जबकि भारत ने एक परिवर्तन किए हैं। भारत की ओर से मुरली विजय की जगह पार्थिव पटेल को शामिल किया गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम में कोलिन इन्ग्राम की जगह मोर्न वान वेक और वायने पार्नेल की जगह रॉबिन पीटरसन को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications