भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराया
वेस्टइंडीज द्वारा जीत के लिए रखे गए 90 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 16 गेंद शेष रहते 90 रन बनाकर मैच जीत लिया।
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज पूनम राउत चार रन के निजी योग पर पेवेलियन लौट गईं।
रूमेली धर ने 19 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाए। इसके बाद मिताली राज ने 24 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 27 रनों की पारी खेली जबकि प्रियंका रॉय ने 22 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर (20) और रीमा मल्होत्रा (1) नाबाद लौटीं।
वेस्टइंडीज की ओर से शाकेरा सेलमान, स्टेफनी टेलर और दिएंद्रा डोटिन ने एक-एक विकेट झटके।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए थे।
शानेल डेले ने सर्वाधिक 35 रनों की पारी खेली जबकि शेमाइने कैम्बेल ने 17 और डोटिन ने 10 रन का योगदान दिया।
भारत की ओर से झूलन गोस्वामी ने दो विकेट झटके जबकि अमिता शर्मा, गौहर सुल्ताना, डियाना डेविड और प्रियंका ने एक-एक विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications