Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पोर्ट एलिजाबेथ एकदिवसीय : भारत के 100 रन पूरे (लीड-4)

भारत की ओर से विराट कोहली 65 रन पर खेल रहे हैं और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी बिना खाता खोले उनका साथ दे रहे हैं।

भारत का पहला विकेट दूसरे ओवर में रोहित शर्मा के रूप में गिरा। वह केवल एक रन बना सके। त्सोत्सोबे की गेंद पर ड्यूमिनी ने उनका कैच लपका। 10वें ओवर में पार्थिव पटेल 11 रन बनाकर त्सोत्सोबे की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। युवराज सिंह 15वें ओवर में 12 रन बनाकर बोथा की गेंद पर स्मिथ के हाथों लपके गए। सुरेश रैना 27वें ओवर में 20 रन बनाकर पीटरसन की गेंद पर डिविलियर्स द्वारा स्टंप आउट किए गए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से जेपी ड्यूमिनी ने नाबाद 71, हासिम अमला ने 64 और जोहान बोथा ने 44 रनों की उपयोगी पारी खेली। ड्यूमिनी ने 72 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाया।

दक्षिण अफ्रीका पहला विकेट कप्तान ग्रीम स्मिथ के रूप में गिरा। वह 30 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। स्मिथ को आशीष नेहरा ने हरभजन सिंह के हाथों कैच करवाया। स्मिथ ने अमला के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की।

मोर्न वान वेक 22 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाए। वेक को युवराज सिंह ने विराट कोहली के हाथों लपकवाया। अमला और वेक के बीच दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई। वेक का विकेट 106 के योग पर गिरा।

हाशिम अमला ने 69 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 64 रन बनाए। अमला कोहली के थ्रो पर महेंद्र सिंह धौनी ने रन आउट किया। अब्राहम डिविलियर्स तीन रन बनाकर युवराज सिंह की गेंद पर धौनी के हाथों लपके गए। फाफ डू प्लेसिस एक रन के निजी योग पर रनआउट हुए।

जोहान बोथा 59 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 44 रन बनाकर युवराज सिंह की गेंद पर महेंद्र सिंह धौनी द्वारा स्टंप आउट हुए। पीटरसन ने 35 गेंदों में तीन चौके की मदद से 31 रन बनाए। वह रन आउट हुए।

भारत की ओर से युवराज सिंह ने तीन विकेट झटके जबकि आशीष नेहरा को एक विकेट मिला।

दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच के लिए दो जबकि भारत ने एक परिवर्तन किए हैं। भारत की ओर से मुरली विजय की जगह पार्थिव पटेल को शामिल किया गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम में कोलिन इन्ग्राम की जगह मोर्न वान वेक और वायने पार्नेल की जगह रॉबिन पीटरसन को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, January 22, 2011, 1:00 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+