सिडनी एकदिवसीय : आस्ट्रेलिया ने 70 रन पर 3 विकेट गंवाए (लीड-1)

By Super

ब्रैड हैडिन 41 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि केमरुन व्हाइट एक रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

आस्ट्रेलिया की ओर से पारी की शुरुआत करने आए सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन नौ रन के निजी योग पर क्रिस ट्रेमलेट की गेंद पर बोल्ड हो गए।

दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में शतक लगाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज शॉन मार्श छह रन के निजी योग पर अजमल शहजाद की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए।

कप्तान माइकल क्लार्क को नौ रन के निजी योग पर क्रिस वोक्स ने माइकल यार्डी के हाथों लपकवाया। इंग्लैंड की ओर से शहजाद, ट्रेमलेट और वोक्स एक-एक विकेट झटक चुके हैं।

इससे पहले, इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवरों में 214 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस और मैट प्रायर ने की।

प्रायर बिना खाता खोले तेज गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। इसके बाद स्ट्रॉस 23 रन के निजी योग पर रनआउट हो गए। स्ट्रॉस ने 27 गेंदों पर दो चौके लगाए।

इयान बेल 10 रन के निजी योग पर वॉटसन के शिकार हो गए। इयोग मोर्गन ने 41 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 30 रन बनाए।

मोर्गन को डेविड हसी ने क्लार्क के हाथों लपकवाया। मोर्गन ने ट्रॉट के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। ट्रॉट ने 119 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए।

पॉल कोलिंगवुड एक रन के निजी योग पर जेवियर डोर्थी के शिकाए हो गए। यार्डी भी कुछ खास नहीं कर सके और वह सात रन के निजी योग पर डोर्थी की गेंद पर उन्हीं को कैच थमा बैठे।

ल्यूक राइट ने 46 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। राइट को जॉन हास्टिंग्स ने हैडिन के हाथों कैच करवाया। राइट और ट्रॉट ने सातवें विकेट के लिए 49 रन जोड़े।

वोक्स 12 रन के निजी योग पर ली की गेंद पर हैडिन को कैच थमाकर चलते बने। शहजाद चार रन के निजी योग पर ली की गेंद पर केमरुन व्हाइट के हाथों लपके गए जबकि ट्रेमलेट एक रन के निजी योग पर हसी के एक सीधे थ्रो पर रनआउट हो गए।

आस्ट्रेलिया की ओर से ली ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि डोर्थी ने दो विकेट चटकाए तथा हास्टिंग्स, वॉटसन और हसी के खाते में एक-एक विकेट गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Read more about: सिडनी
Story first published: Sunday, January 23, 2011, 15:00 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+