मेलबर्न। विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी डेनमार्क की कारोलाइन वोज्निया की आसान जीत के साथ वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।
वोज्नियाकी ने रविवार को महिला वर्ग के एकल मुकाबले के चौथे दौर में गैर वरीयता प्राप्त लात्विया की खिलाड़ी एनास्तासिजा सेवास्तोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हरा दिया। वोज्नियाकी की सेवास्तोवा पर दूसरी जीत है।
पिछले वर्ष वोज्नियाकी आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर तक पहुंची थीं। वोज्नियाकी करियर का पहला ग्रैंड स्लैम जीतने की कोशिश में हैं। उन्होंने अब तक 12 डब्ल्यूटीए महिला एकल खिताब जीते हैं।