सिंगापुर एटीपी चैलेंजर : सोमदेव को शीर्ष वरीयता
रविवार से खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में जापान के खिलाड़ी गो सोएदा को मुख्य दौर में दूसरी वरीयता दी गई है।
पिछले दिनों सोमदेव आस्ट्रेलियन ओपन के एकल मुकाबले के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए थे। सोमदेव को स्पेन के खिलाड़ी टॉमी रोब्रेडो ने हराया था।
सोमदेव ने कहा, " रैंकिंग मेरे लिए मायने नहीं रखती। इस टूर्नामेंट में कई अच्छे खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण अपने खेल पर ध्यान देना है। मैं एक बार में एक ही मैच पर ध्यान दूंगा।"
एक अन्य भारतीय खिलाड़ी करण रस्तोगी को इस टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश मिला है।
सोमदेव की पहली भिड़ंत थाईलैंड के वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश करने वाले खिलाड़ी पीराकियात सिरीलूएथाईवाटाना से होगी जबकि रस्तोगी अपने पहले दौर के मुकाबले में आस्ट्रेलिया के ब्रायडान केन से भिड़ेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications