गेल ने आतिशी पारी से दिया करारा जवाब
ब्रिस्बेन क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को खेले गए आस्ट्रेलिया की घरेलू ट्वेंटी-20 बिग बैश टूर्नामेंट में गेल ने वेस्टर्न आस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए क्वींसलैंड्स के खिलाफ 230.00 की स्ट्राइक रेट से 40 गेंदों पर सात चौके और आठ छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 92 रन बनाए। गेल की इस शानदार पारी से वेस्टर्न आस्ट्रेलिया 32 रनों से जीता और दो अंक अर्जित किया।
उल्लेखनीय है कि गेल आईपीएल के पिछले संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से खेले थे।
गेल ने आईपीएल-4 में नहीं चुने जाने को लेकर कहा था, "मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि उन सभी फ्रेंचाइजी टीमों को मेरे बारे में पता था कि मैं क्या करने में सक्षम हूं लेकिन मैं अपने आप को साबित नहीं कर सका।"
गेल ने कहा था, "मैं आईपीएल में अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका। इसको लेकर मैं काफी निराश हूं। मैं यहां पश्चिम आस्ट्रेलिया के लिए ट्वेंटी-20 बिग बैश टूर्नामेंट खेल रहा हूं और मैं यहां शानदार प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications