स्कूली प्रतिभाओं को खोजने के लिए खास नहीं हुआ : राजीव शुक्ला
लखनऊ में मंगलवार से शुरू हुई पांच दिवसीय इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग के उद्घाटन के मौके पर अपने सम्बोधन में शुक्ला ने कहा, "नेशनल क्रिकेट का रास्ता स्कूल से ही होकर गुजरता है। ऐसे में हमें यहां की प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें क्रिकेट संघों से सीधे जुड़ने की कड़ी स्थापित करनी होगी।"
उन्होंने कहा, "जहां एक तरफ क्रिकेट प्रतिभाओं को खोजकर उनको नई पहचान देने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ ये प्रक्रिया राष्ट्रीय क्रिकेट जगत में भी काफी मददगार साबित होगी।"
इस संदर्भ में शुक्ला ने स्कूल और क्रिकेट संघों से आह्वान किया कि वे एक साथ संयुक्त रणनीति बनाकर आगे आएं, जिससे स्कूलों और कॉलेज लेवेल में अच्छी क्रिकेट प्रतिभाएं सामने आ सकें और राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट को नए आयाम मिल सके।
शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई प्रतिभाओं को खोजने के लिए स्कूल और क्रिकेट संघों की हर संभव मदद करने को तत्पर है।
सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, लखनऊ द्वारा आयोजित इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग में देश के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल के स्कूलों की कुल 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications