एडिलेड एकदिवसीय : आस्ट्रेलिया ने 83 रन पर दो विकेट गंवाए (लीड-1)
शेन वॉटसन 44 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि माइकल क्लार्क 24 गेंदों पर एक चौके की मदद से 15 रन बनाकर वॉटसन का साथ निभा रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
आस्ट्रेलिया की ओर से पारी की शुरुआत वॉटसन और ब्रैड हैडिन ने की। हैडिन 16 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 16 रन बनाकर चलते बने।
हैडिन को तेज गेंदबाज क्रिस ट्रेमलेट ने एंड्रयू स्ट्रॉस के हाथों कैच करवाया। हैडिन का विकेट 32 के योग पर गिरा। शॉन मार्श एक रन के निजी योग पर जेम्स एंडरसन की गेंद पर उन्हीं को कैच थमाकर पेवेलियन लौट गए। मार्श का विकेट 33 के योग पर गिरा।
इंग्लैंड की ओर से ट्रेमलेट और एंडरसन एक-एक विकेट झटक चुके हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जोनाथन ट्रॉट (102) और मैट प्रायर (67) की उम्दा पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत स्ट्रॉस और प्रायर ने की। स्ट्रॉस आठ रन के निजी योग पर तेज गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद पर विकेट कीपर हैडिन को कैच थमाकर चलते बने। स्ट्रॉस का विकेट 23 रन के योग पर गिरा।
प्रायर ने 58 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें स्टिवन स्मिथ ने जेवियर डोर्थी के हाथों कैच करवाया। प्रायर ने ट्रॉट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की। प्रायर का विकेट 136 के योग पर गिरा।
केविन पीटरसन ने 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाए। उन्हें स्मिथ ने मार्श के हाथों लपकवाया। पीटरसन का विकेट 158 के योग पर गिरा।
इयान बेल बिना खाता खोले स्मिथ की गेंद पर हैडिन को कैच थमाकर चलते बने। ट्रॉट ने 126 गेंदों पर छह चौके लगाए। ट्रॉट को डेविड हसी ने बोल्ड किया।
इयोन मोर्गन 31 गेंदों पर एक चौके की मदद से 24 रन बनाए। उन्होंने ट्रॉट के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 66 रन जोड़े।
पॉल कोलिंगवुड ने 27 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रनों की पारी खेली। उन्हें हसी ने केमरुन व्हाइट के हाथों कैच करवाया।
माइकल यार्डी 27 गेंदों पर छह चौके की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने कोलिंगवुड के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 56 रन जोड़े।
अजमल शहजाद चार रन बनाकर हसी की गेंद पर वॉटसन के हाथों लपके गए जबकि ट्रेमलेट बिना खाता खोले नाबाद लौटे।
आस्ट्रेलिया की ओर से हसी ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि स्मिथ के खाते में तीन विकेट गया वहीं एक विकेट ली ने चटकाए।
इंडो-एशिन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications