यूसुफ को विश्व कप टीम से बाहर कर चयनकर्ताओं ने गलती की : लतीफ
वेबसाइट पाकपैशन डॉट नेट के मुताबिक लतीफ ने कहा, "विश्व कप के लिए चुनी गई टीम संतुलित है। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि यूसुफ को बाहर कर चयनकर्ताओं ने बड़ी गलती की है। यदि मुझे टीम चुनने का मौका मिलता तो मैं सोहेल तनवीर की जगह यूसुफ को चुनता।"
वर्तमान में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को कोचिंग दे रहे लतीफ का मानना है कि विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम में कप्तान का चयन न होना अच्छा नहीं है।
लतीफ ने कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) शाहिद अफरीदी को कप्तान नहीं बनाना चाहती। अफरीदी अपने साथी खिलाड़ियों की नजरों में गिर गए हैं। बोर्ड न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही एकदिवसीय श्रृंखला में परिणाम का इंतजार कर रहा है। मुझे अभी भी लगता है कि विश्व कप के लिए अफरीदी एक उपयुक्त कप्तान हैं। यदि बोर्ड मिस्बाह उल हक को कप्तान बनाना चाहता है तो उसे जल्दी ही उन्हें इस पर नियुक्त कर देना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications