Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एडिलेड एकदिवसीय : ट्रॉट के हरफनमौला प्रदर्शन से जीता इंग्लैंड (राउंडअप)

इंग्लैंड द्वारा जीत के लिए रखे गए 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया की टीम 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 278 रन ही बना सकी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत स्ट्रॉस और प्रायर ने की। स्ट्रॉस आठ रन के निजी योग पर तेज गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद पर विकेट कीपर ब्रेड हैडिन को कैच थमाकर चलते बने।

प्रायर ने 58 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद 67 रन बनाए। उन्हें स्टिवन स्मिथ ने जेवियर डोर्थी के हाथों कैच करवाया। प्रायर ने ट्रॉट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की।

केविन पीटरसन ने 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाए। उन्हें स्मिथ ने शॉन मार्श के हाथों लपकवाया। इयान बेल बिना खाता खोले स्मिथ की गेंद पर हैडिन को कैच थमाकर चलते बने।

इयोन मोर्गन 31 गेंदों पर एक चौके की मदद से 24 रन बनाए। उन्होंने ट्रॉट के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 66 रन जोड़े। ट्रॉट ने 126 गेंदों पर छह चौके लगाएऔर 102 रनों की पारी खेली। ट्रॉट को डेविड हसी ने बोल्ड किया।

पॉल कोलिंगवुड ने 27 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रनों की पारी खेली। उन्हें हसी ने केमरुन व्हाइट के हाथों कैच करवाया।

माइकल यार्डी 27 गेंदों पर छह चौके की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने कोलिंगवुड के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 56 रन जोड़े।

अजमल शहजाद चार रन बनाकर हसी की गेंद पर वॉटसन के हाथों लपके गए जबकि ट्रेमलेट बिना खाता खोले नाबाद लौटे।

आस्ट्रेलिया की ओर से हसी ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि स्मिथ के खाते में तीन विकेट गया वहीं एक विकेट ली ने हासिल किया।

आस्ट्रेलिया की ओर से स्मिथ (नाबाद 46) और ली (नाबाद 39) ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 77 रन जोड़े लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।

सलामी बल्लेबाज वॉटसन 72 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाए जबकि व्हाइट ने 64 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 44 रनों की पारी खेली।

कप्तान माइकल क्लार्क 27 गेंदों पर एक चौके की मदद से 15 रन बनाकर कोलिंगवुड का शिकार हुए। क्लार्क ने वॉटसन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 54 रन जोड़े।

हसी ने 34 गेंदों पर एक चौके की मदद से 28 रन बनाए। हसी और व्हाइट ने पांचवें विकेट के लिए 60 रन जोड़े। हैडिन ने 16 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 20 रनों की पारी खेली।

इंग्लैंड की ओर से एंडरसन और ट्रॉट ने दो-दो विकेट झटके जबकि शहजाद, ट्रेमलेट और कोलिंगवुड के खाते में एक-एक विकेट गया।

इंडो-एशिन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, January 26, 2011, 21:00 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+