क्लार्क को विश्व कप से पहले फॉर्म में लौटने का भरोसा
29 वर्षीय क्लार्क ने कहा, "मैं बल्ले से अधिक से अधिक रन बनाना चाहता हूं। पिछले कई महीनों से मुझे लोगों का समर्थन हासिल है। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं जल्द ही फॉर्म में लौट आऊंगा।"
इंग्लैंड के साथ जारी एकदिवसीय श्रृंखला में क्लार्क ने अब तक चार मुकाबलों में महज 70 रन बनाए हैं।
क्लार्क का कहना है कि वह अपने चौथे नंबर के बल्लेबाजी क्रम में छेड़छाड़ नहीं करना चाहते।
समाचार पत्र 'द हेराल्ड सन' ने क्लार्क के हवाले से लिखा, " मैं काफी लंबे समय से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहा हूं और मुझे लगता है कि मैं इस जगह पर एकदिवसीय मुकाबले में अच्छा खेल रहा हूं। रिकी पोंटिंग और टीम मुझे इसी जगह पर बल्लेबाजी करते देखना चाहती है।"
क्लार्क ने कहा, "विश्व कप में स्पिन गेंदबाजी और धीमी विकेट को देखते हुए मैं स्वयं नम्बर चार पर, केमरुन व्हाइट नम्बर पांच पर, डेविड हसी नम्बर छह पर जबकि स्टिवन स्मिथ नम्बर सात पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications