इस मैच में के लिए रॉस टेलर मेजबान टीम की कप्तानी करेंगे। नियमित कप्तान डेनियल विटोरी टीम में बने रहेंगे लेकिन वह तीसरे मुकाबले में नहीं खेलेंगे। टीम प्रबंधन ने विश्व कप से पहले अपने प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देने के मकसद से यह कदम उठाया है।
टीम प्रबंधन ने खराब फार्म में चल रहे हरफनमौला जेम्स फ्रेंकलिन और बल्लेबाज जेसी राइडर को घरेलू मैचों में खेलकर अपना प्रदर्शन सुधारने को कहा है। इसके तहत फ्रेंकलिन और राइडर 30 जनवरी से होने वाले घरेलू मुकाबले में नार्दन डिस्ट्रिक्ट्स टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
तीसरे एकदिवसीय मुकाबले के लिए कीवी टीम इस प्रकार है : रॉस टेलर (कप्तान), हामिश बेनेट, मार्टिन गुपटिल, जेम्स होव, नेथन मैक्लम, ब्रेंडन मैक्लम, काइल मिल्स, जैकब ओरम, टिम साउदी, स्कॉट स्टायरिश, ल्यूक वुडकॉक और केन विलियमसन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।