आस्ट्रेलियन ओपन : फेरर को हराकर मरे फाइनल में पहुंचे
मरे ने शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में स्पेन के राफेल नडाल की छुट्टी करने वाले उनके हमवतन डेविड फेरर को 4-6, 7-6, 6-1, 7-6 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
जोकोविक ने गुरुवार को मौजूदा चैम्पियन रोजर फेडरर की चुनौती समाप्त की थी। दूसरी बार मेलबर्न पार्क में खिताबी जीत के लिए प्रयासरत जोकोविक ने फेडरर को 17वें ग्रैंड स्लैम खिताब से रोका था।
महिलाओं के एकल वर्ग में शानिवार को बेल्जियम की किम क्लाइस्टर्स का सामना चीन की ली ना के साथ होगा। ली ने डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियास्की को पराजित किया था जबकि क्लाइस्टर्स ने रूस की वेरा ज्योनारेवा को मात दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Friday, January 28, 2011, 19:00 [IST]
Other articles published on Jan 28, 2011
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications