Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

करुण की नजर एफ-1 टेस्ट ड्राइवर की सीट पर

चंडोक ने बीते वर्ष फार्मूला वन में हिस्सा नहीं लिया था लेकिन इस बार उन्हें अपनी टीम हिस्पानिया रेसिंग से खुद को एफ1 में उतारने की उम्मीद थी। हिस्पानिया रेसिंग ने इस वर्ष करुण के दोस्त और भारत के एक अन्य चालक नारायण कार्तिकेयन को इस काम के लिए चुन लिया। इसके बाद करुण के लिए उम्मीदें समाप्त हो गईं।

करुण ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि वह कई फार्मूला वन टीमों के साथ बातचीत कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह टेस्ट ड्राइवर की सीट हासिल करने में सफल रहेंगे।

करुण ने कहा, "इस वर्ष मेरे लिए अब कोई उम्मीद नहीं है। टेस्ट ड्राइवर बनकर मैं अपने लिए 2012 सत्र में उम्मीदें तलाश सकता हूं। मेरे लिए आने वाले सत्र में काफी उम्मीदे हैं।"

करुण ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य एफ1 में हिस्सा लेना है और वह इसके लिए हर तरह की जरूरी तैयारी कर रहे हैं। करुण ने कहा, "मैं सही समय पर सही मौके की तलाश में हूं। एफ-1 मेरे लिए प्राथमिकता सूची में सबसे है और मैं इसके ही इर्द-गिर्द सोच रहा हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, January 28, 2011, 19:25 [IST]
Other articles published on Jan 28, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+