लीवरपूल से जुड़े सुआरेज, टॉरेस का स्थानांतरण रुका
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक लीवरपूल ने हॉलैंड के क्लब एजाक्स एम्सर्टड्रम के लिए खेलने वाले सुआरेज के लिए 3.6 करोड़ डॉलर खर्च किया है। सुआरेज को क्लब में शामिल करने सम्बंधी करार पर शुक्रवार को हस्ताक्षर हुआ।
इससे एक घंटे पहले ही लीवरपूल के प्रबंधक और कोच केनली डालग्लीश ने टॉरेस के स्थानांतरण सम्बंधी प्रतिद्वंदी क्लब चेल्सी की याचिका खारिज कर दी थी। टॉरेस ने भी चेल्सी की ओर से खेलने की इच्छा जाहिर की थी।
ब्रिटेन की मीडिया के मुताबिक चेल्सी ने टॉरेस के स्थानांतरण के बदले लीवरपूल के सामने रिकार्ड 6.3 करोड़ डॉलर का लुभावना प्रस्ताव रखा था। डालग्लीश का मानना है कि टॉरेस उसकी रणनीति का अहम हिस्सा हैं और यही कारण है कि वह उन्हें कहीं और नहीं भेजना चाहते।
लीवरपूल प्रीमियर लीग तालिका में सातवें स्थान पर चल रहा है लेकिन इसके बावजूद डालग्लीश ने साफ कर दिया है कि टॉरेस बिकाऊ नहीं हैं। डालग्लीश ने कहा है कि एजाक्स के लिए 159 मैचों में 111 गोल करने वाले सुआरेज की मदद से उनकी टीम तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications