Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बिहार का जनसंपर्क अधिकारी 7 वर्षो से राष्ट्रीय कराटे चैम्पियन

प्रवीण ने वर्ष 2005 से लेकर 2011 तक आयोजित वार्षिक राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में प्रत्येक वर्ष स्वर्ण पदक जीता है। इस वर्ष राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप प्रतियोगिता मंगलौर में 20 से 23 जनवरी तक आयोजित की गई थी।

प्रवीण ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि उनकी इच्छा अब फरवरी में झारखण्ड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की है। प्रवीण ने कहा है कि राष्ट्रीय खेलों में राज्य को स्वर्ण दिलाने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रवीण को राज्य सरकार की ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां देने की योजना के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक के पद पर नियुक्त किया गया है।

वर्ष 2010 में सरकार ने राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की योजना प्रारंभ की थी। सूचना जनसंपर्क विभाग में ऐसे कुल छह खिलाड़ियों को नौकरी दी गई थी।

प्रवीण की इस सफलता पर राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री वृषिण पटेल तथा विभाग के मुख्य सचिव राजेश भूषण ने उन्हें बधाई दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, January 29, 2011, 15:25 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+