एशियाई जूनियर स्क्वॉश : फाइनल में पाक से भिड़ेगी भारतीय टीम
भारतीय लड़कों ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया को 2-0 से पराजित किया।
भारत के लिए पहला एकल मुकाबला रमित टंडन ने जीता। रमित ने मोहम्मद जुल अजरी को 11-5, 11-7, 11-2 से पराजित किया।
दूसरे एकल मुकाबले में भारत के महेश मनगावकर का सामना मलेशिया के संजय सिंह के साथ था। महेश ने यह मुकाबला 11-8, 11-1, 11-4 से अपने नाम किया।
तीन एकल मुकाबलों के दौर में भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली थी। इस अजेय स्थिति के बाद अभिषेक प्रधान और मोहम्मद अदीन इदराकी के बीच होने वाले मुकाबले को सम्पन्न कराने की जरूरत नहीं महसूस की गई।
पूल दौर में भारत की टीम ने जॉर्डन, हांगकांग, ईरान, सिंगापुर और जापान को पराजित किया था।
भारत की महिला टीम को हालांकि सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त हांगकांग की टीम से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
लीग स्तर में भारत ने श्रीलंका और चीन को हराया था लेकिन मलेशिया के खिलाफ हुए अहम मुकाबले में उसे 1-2 से हार मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications