Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्राइस्टचर्च एकदिवसीय : पाकिस्तान को लगे शुरुआती झटके

बहरहाल, सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हाफिज और मध्यक्रम के बल्लेबाज मिस्बाह उल हक टीम को सम्भालने की कोशिशों में है। पाकिस्तान ने 20 ओवरों में तीन विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। हाफिज 74 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद हैं। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने सात चौके व एक छक्का लगाया है। मिस्बाह पांच रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया है।

हाफिज ने अहमद शहजाद के साथ पाकिस्तानी पारी की शुरुआत की लेकिन मैच के दूसरे ही ओवर में टीम साउदी ने शहजाद को आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। इस समय पाकिस्तान का स्कोर महज दो रन था। शहजाद अपना खाता भी नहीं खोल सके।

शाहजाद का स्थान लेने आए कामरान अकमल भी चौथे ओवर में उस वक्त चलते बने जब टीम का कुल योग आठ था। अकमल ने नौ गेंदों पर छह रन बनाए। साउदी ने अकमल को क्लीन बोल्ड किया।

अकमल का स्थान लेने आए अनुभवी बल्लेबाज यूनुस खान ने जमने की कोशिश की लेकिन चौदहवें ओवर में जैकब ओरम ने उन्हें आउट कर पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया। यूनुस ने 22 गेंदों पर 12 रन बनाए।

विश्व कप से पहले हो रही छह मैचों की इस श्रृंखला में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है। तेज गेंदबाज टिम साउदी (33/5) की घातक गेंदबाजी और जेसी राइडर (55) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने वेस्टपेक स्टेडियम में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया था जबकि क्वींसटाऊन इवेंट्स सेंटर पर खेला गया दूसरा एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:56 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+