For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियाई कप फुटबाल : जापान चौथी बार बना चैम्पियन

By Ians English

दोहा। जापान ने आस्ट्रेलिया को एक रोमांचक मुकाबले में हराकर चौथी बार एशियाई कप फुटबाल का खिताब अपने नाम कर लिया है।शनिवार देर रात खलीफा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में जापान ने आस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया।जापान की ओर से अतिरिक्त समय (109वें) में तादानारी ली ने एक बेहद शानदार गोल कर आस्ट्रेलिया को पहली बार इस खिताब के जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया।

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किए लेकिन निर्धारित समय में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। अतिरिक्त समय में खींचे इस मुकाबले में बाजी जापान के हाथ लगी।इससे पहले, जापान वर्ष 1992, 2000 और 2004 में इस खिताब को जीत चुका है।जापान ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कतर को 3-2 से शिकस्त दी थी जबकि सेमीफाइनल मुकाबले में कोरिया को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराया था।

दूसरी ओर, पहली बार एशियाई कप फुटबाल का खिताब जीतने की सपने संजोए आस्ट्रेलिया ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इराक को 1-0 से हराया था जबकि सेमीफाइनल मुकाबले में उसने उजबेकिस्तान को 6-0 से रौंदा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:56 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+