ब्रिस्बेन एकदिवसीय : इंग्लैंड की खराब शुरुआत (लीड-1)
मेहमान टीम ने छह ओवर के खेल के दौरान 20 रन के कुल योग पर अपने दो विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस (3) और मैट प्रायर (14) पेवेलियन लौट चुके हैं। प्रायर का विकेट ब्रेट ली ने लिया जबकि स्ट्रॉस को डगलस बोलिंगर ने आउट किया।
जोनाथन ट्रॉट ने खाता नहीं खोला है जबकि केविन पीटरसन ने दो रन बनाए हैं। मेहमान टीम को जीत के लिए अब भी 230 रनों की जरूरत है।
इससे पहले, खराब फार्म से उबरकर अर्धशतक लगाने वाले कप्तान माइकल क्लार्क (54) और डेविड हसी (34) तथा ब्रैड हेडिन (37) की उपयोगी पारियों की मदद से आस्ट्रेलिया ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
क्रिस वोक्स (45/6) की उम्दा गेंदबाजी के बावजूद मेजबान टीम निर्धारित 249 रन बनाने में सफल रही। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन, पॉल कोलिंगवुड और स्टुअर्ट फिन ने एक-एक विकेट हासिल किया।
क्लार्क ने 74 गेंदों पर पांच चौके लगाए जबकि हेडिन ने 57 गेंदों की अपनी उम्दा पारी में सात बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा। हसी ने 43 गेंदों पर दो चौके जड़े। इसके अलावा स्टीवन स्मिथ ने भी नाबाद 24 रनों की उपयोगी पारी खेली। स्मिथ ने एक चौका और एक छक्का जड़ा।
शेन वॉटसन (16), शेन मार्श (16), केमरन व्हाइट (16), मिशेल जानसन (16), जॉन हेस्टिंग्स (13) और ब्रेट ली (0) ने निराश किया जबकि डगलस बोलिंग (6) रन आउट हुए। आस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवरों में पेवेलियन लौट गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications